फ्रांस फुटबॉल टीम में होगा बड़ा बदलाव, कोच के लिए जिनेदिन जिदान के नाम पर लग सकती है मुहर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद फ्रांस फुटबॉल टीम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिदिएक डैशचैंप्स की जगह जिनेदिन जिदान को नया कोच नियुक्त किया जा सकता ह ...और पढ़ें

जिनेदिन जिदान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, पेरिस। फ्रांस की राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम के कोच की घोषणा अगले मंगलवार को होगी। इसी विश्व कप के बाद पद से हटे दिदिएक डैशचैंप्स की जगह पूर्व फुटबॉलर जिनेदिन जिदान के पद संभालने की संभावना जताई जा रही है।
फ्रांस फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि अध्यक्ष फिलिपे दियालो पेरिस स्थित महासंघ के मुख्यालय से नए कोच की घोषणा करेंगे। रीयल मैड्रिड के कोच का पद छोड़ने के बाद से जिदान ने किसी टीम को कोचिंग नहीं दी है। साल 2016 से 2018 तक उन्होंने मैड्रिड को लगातार तीन चैंपियंस लीग खिताब जिताए थे।
यूरोपियन क्लब फुटबॉल में यह खिताब सबसे बड़ा होता है। 54 साल के जिदान साल 2021 से इस मौके के इंतजार में थे और उन्होंने इसके बाद से ही किसी टीम से जुड़ने से परहेज किया था।
फ्रांस तीसरा स्थान पाने से चूका
पिछले 14 साल से फ्रांस की राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम को कोचिंग दे रहे डैशचैंप्स ने फ्रांस को 2018 में विश्व चैंपियन बनाया था जबकि टीम को 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना से हार मिली थी। फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की टीम सेमीफाइनल तक गई थी, जहां उन्हें बाद में चैंपियन बनी स्पेन की टीम ने हराया।
सेमीफाइनल में हारने के बाद इस टीम को तीसरे स्थान के मैच में भी हार मिली जहां इन्हें इंग्लैंड ने परास्त किया।
जिदान ने निभाई अहम भूमिका
साल 1998 में डैशचैंप्स की कप्तानी में ही फ्रांस ने विश्व कप का खिताब जीता था, जहां जिदान ने अहम भूमिका निभाई थी। इस विश्व कप के फाइनल में जिदान ने ब्राजील के विरुद्ध दो गोल दागे थे। जिदान को साल 1998 में साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को मिलने वाले सर्वोच्च पुरस्कार बैलन डी ओर से सम्मानित किया गया था।
खबरें और भी
फ्रांस के लिए 108 मैच खेलने वाले जिदान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 31 गोल किए थे। फ्रांस की टीम का अगला मैच 25 सितंबर को तुर्किए के विरुद्ध होगा। नेशंस लीग के इस मैच के तीन दिन बाद टीम को बेल्जियम से खेलना होगा।