जगदीश विश्वकर्मा होंगे गुजरात भाजपा अध्यक्ष, इस दिन संभालेंगे पदभार
गुजरात सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा राज्य भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय से हैं इसलिए ओबीसी वर ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात सरकार में सहकारिता व प्रोटोकोल राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा राज्य भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। वह शनिवार सुबह अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं।
इसलिए, पहले से ही यह माना जा रहा था कि नए अध्यक्ष के रूप में ओबीसी वर्ग का नेता पहली पसंद होगा। पार्टी की परंपरा के अनुसार गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की गई और शुक्रवार को केवल जगदीश विश्वकर्मा ने ही नामांकन दाखिल किया।
शनिवार को की जाएगी घोषणा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा शनिवार को की जाएगी। इसके साथ ही वह पदभार भी ग्रहण करेंगे। विश्वकर्मा उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले की वडगाम तहसील के वरणावाडा गांव के रहने वाले हैं।
नाम तय करने के बाद क्या बोली मां?
अध्यक्ष के लिए नाम तय होने के बाद उनकी मां ने कहा कि मेहनत मजदूरी कर उनके बेटे आगे बढ़े हैं। वहीं, गांव के सरपंच महेश गोस्वामी ने कहा कि उनके गांव का बेटा राज्य भाजपा का नेतृत्व संभालने वाला है। उन्होंने अपने गांव के विकास का पूरा ध्यान रखा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।