तैराकी में अंबाला की तीसरे दिन गोल्डन शुरुआत, लड़कियों की फ्रीस्टाइल 400 मीटर में गुरुग्राम चैंपियन
अंबाला कैंट के वार हीरोज़ स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय आल वैदर स्वीमिंग पूल में चल रही। अंबाला अब तक इस प्रतियोगिता में 21 मेडल अपने नाम कर चुका है। दूसर ...और पढ़ें

अंबाला, जागरण संवाददाता। अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय आल वैदर स्वीमिंग पूल में चल रही राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंबाला की गाेल्डन शुरुआत हुई, जबकि खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड व छह ब्रांज मेडल झटके। अंबाला अब तक इस प्रतियोगिता में 21 मेडल अपने नाम कर चुका है।
दूसरी ओर लड़कियों 15 से 17 साल आयु वर्ग की की फ्रीस्टाइल 400 मीटर में गुरुग्राम चैंपियन बना है, जबकि इस ईवेंट के तीनों मेडल गुरुग्राम ने झटके। इस दौरान भारतीय तैराकी संघ के सह सचिव अनिल खत्री, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष इंद्रजीत फोगाट व रवि सिंगहारी, सह सचिव प्रवीण कादयान, अंबाला जिला तैराकी संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, वरिष्ठ तैराकी को, राम शर्मा व गुगन सिंह, महिला तैराकी कोच पुनीत पाल, पूर्व खेल उपनिदेशक अरुणकांत सहित सुरेश, रामफल आदि ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।
यह है तैराकी प्रतियोगिता के परिणाम
- लड़कों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में झज्जर से ईशांत, फरीदाबाद से मयंक मेहता, अंबाला से तरुण कुमार क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में पलवल से हर्षिका जुल्का, गुरुग्राम से आदया शर्मा व रौनक चौधरी क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 40 मीटर फ्रीस्टाइल में झज्जर से मयंक, पानीपत से अतुल आर्य, सोनीपत से जयंत गुलिया क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में गुरुग्राम से सौम्या चटर्जी, निकिता व माही ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में झज्जर से दक्षक फोगाट, गुरुग्राम से अर्जुन सिंह, अंबाला से मधुसूदन शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में सोनीपत से भारती, गुरुग्राम से कीशा, गुरुग्राम से वीरा प्रथमबीर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कों की 10 से 11 साल आयु वर्ग की 100 मीटर बटरफ्लाई में पलवल से देवांश राज, रोहतक से आदीश अहलावत, झज्जर से विहान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों की 10 से 11 साल आयु वर्ग की 100 मीटर बटरफ्लाई में गुरुग्राम से अवनी सूरी, पलवल से नियती जुल्का, पलवल से छवि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 200 मीटर बटरफ्लाई में गुरुग्राम से अर्जुन सिंह, गुरुग्राम से श्रीश शर्मा, चरखीदादरी से देव चिर्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों की 12 से 14 साल आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गुरुग्राम से साम्या शिंगारी, पलवल से इदरिस दहिया, गुरुग्राम से प्राप्ति घोष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में फरीदाबाद से केशव कौशिक, पानीपत से अतुल आर्या, झज्जर से भूमिक ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों की 15 से 17 साल आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गुरुग्राम से सुहानी अहलावत, पलवल हर्षिता शर्मा, गुरुग्राम निकिता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में सोनीपत से हर्ष सरोहा, पलवल से समृद्धा वरमानी, सोनीपत से हर्षित गुलिया ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में सोनीपत से भारती, झज्जर से समृद्धि, सोनीपत से आस्था ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कों की 12 से 14 आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अंबाला से निहार, गुरुग्राम से साइंयांश, झज्जर से शोभित गिल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों की 12 से 15 साल आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गुरुग्राम से स्तुति चटर्जी, ज़ोया अग्रवाल, प्राप्ति घोष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में अंबाला से मधु सूदन, झज्जर से रजत, गुरुग्राम से अर्जुन सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में गुरुग्राम से कीशा नायर, सोनीपत से भारती, हिसार से यामिनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।