Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला के शूटर सरबजोत सिंह को दिया जाएगा पद्मश्री, पेरिस ओलिंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 10:38 AM (IST)

    अंबाला के गांव धीन के सरबजोत सिंह को पेरिस ओलिंपिक 2024 में मनुभाकर के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतने पर पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 2017 से शूटिंग कर रहे सरबजोत ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं जिनमें एशियन गेम्स 2023 में जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है। अब उनका लक्ष्य 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक पर है।

    Hero Image
    अंबाला के शूटर सरबजोत सिंह को दिया जाएगा पद्म श्री

    जागरण संवाददाता, अंबाला। आठ साल की मेहनत और पेरिस ओलिंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में मनुभाकर के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अंबाला के गांव धीन निवासी सरबजोत सिंह को पद्मश्री दिया जाएगा। सरबजोत के पिता जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरबजोत को पद्मश्री की घोषणा के बाद गांव धीन में खुशी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शूटिंग के खेल में सरबजोत सिंह ने साल 2017 में एंट्री की थी। वह अब तक नौ गोल्ड समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। सरबजोत ने अब तक तीन जूनियर विश्वकप, तीन सीनियर विश्वकप, तीन राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किए।

    साल 2023 में चीन में हुई एशियन गेम्स में सरबजोत सिंह ने गोल्ड पर निशाना साधा था। 10 मीटर एयरपिस्टल की टीम ईवेंट में अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल के साथ मिलकर चीन को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। इसी प्रतियोगिता में उसने सिल्वर मेडल भी जीता था।

    साल 2024 में पेरिस में हुए ओलिंपिक में सरबजोत सिंह ने मनुभाकर के साथ मिक्स डबल्स में खेलते हुए दस मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता था। सरबोजत सिंह को जनवरी 2025 में अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया था। अब उसका निशाना साल 2028 में लास एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक पर है।