Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अंबाला के नारायणगढ़ में पटाखे को लेकर छिड़ा विवाद, झगड़े में युवक पर किया चाकू से हमला

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 11:31 AM (IST)

    नारायणगढ़ पुलिस ने पटाखे जलाने के विवाद में चाकू से हमला करने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। राज नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दीपावली पर पटाखे जलाते समय चार लड़कों ने उन पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने चाकू से हमला कर घायल करने की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। शिकायत में राज निवासी गांव अजऊट थाना खेजउडी जिला बलिया उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह मौजूदा समय में दुर्गा कालोनी कालाअंब में रह रहा है। वह, उसका पिता व उसका छोटा भाई अंकित भारद्वाज बीस अक्टूबर को दीपावली पर गली में पटाखे बजा रहे थे। इसी दौरान चार लड़के पैदल आ रहे थे, जिन्होंने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इस पर कहा कि वे लोग चले जाएं और हमें पटाखे बजाने दो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी पर वंश ने चाकू से उस पर हमला किया, जबकि इसी दौरान अंबिका ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा साजन ने डंडे से उसके भाई को मारा, जबकि हुसैन शाह ने उनको अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इन चारों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट व हमले में राज घायल हो गया, जिसको कालाअंब के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल पीजीआइ में उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।