अंबाला से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में जाने के लिए रोडवेज में लगेगा आधा किराया, यात्रियों को फायदा
अंबाला छावनी से मिनी बसों यानी पिंक बसों के जरिए यात्रियों को कुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कुुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे से ब्रह्मसरोवर तक अन्य बसों के माध्यम से यात्रियों को गीता जयंती समारोह में ले जाया जाएगा।

अंबाला, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र का शुभारंभ हो चुका है। यह मेला कुरुक्षेत्र में छह दिसंबर तक चलेगा। गीता की महता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गीता जयंती स्पेशल बसों की शुरुआत की है। इन बसों में आधा किराया यात्रियों को देना होगा। अंबाला छावनी से मिनी बसों यानी पिंक बसों के जरिए यात्रियों को कुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कुुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे से ब्रह्मसरोवर तक अन्य बसों के माध्यम से यात्रियों को गीता जयंती समारोह में ले जाया जाएगा। बता दें कि छावनी बस अड्डे से कुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे तक के यात्रियों को इन पिंक बसों में 30 रुपये देने होंगे।
एक नंबर काउंटर पर खड़ी होंगी बसें
गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र में जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए दिल्ली वाले काउंटर के पास ही गीता जयंती की बसें खड़ी होंगी। यहां यह बस जैसे ही सवारियों से भरेगी इस बस को रवाना कर दिया जाएगा। यदि यात्रियों की संख्या एक बार में ज्यादा हो जाती है तो बड़ी बस को भी भेजा जा सकता है। लेकिन फिलहाल पिंक बस ही कुरुक्षेत्र मेें महोत्सव देखने के इच्छुक यात्रियों के लिए लगाई हैं। वापसी में भी नए बस अड्डे से ही यह बसें अंबाला के यात्रियों के लिए तैयार मिलेंगी। बता दें कि नए बस अड्डे से ब्रह्मसरोवर जहां पर महोत्सव चल रहा है वहां की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।
नारायणगढ़ में भी मिलेगी सुविधा
इसी तरह नारायणगढ़ के जो यात्री गीता जयंती कुरुक्षेत्र महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए भी यह सुविधा रहेगी। वहां के यात्रियों के लिए भी नारायणगढ़ बस अड्डे से बस को रोजाना मेले के लिए रवाना किया जाएगा। यह भी स्पेशल बस होगी जोकि शहजादपुर के यात्रियों को लेकर चलेगी। इन स्पेशल बसों में कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे तक का आधा किराया लगेगा।
अधिकारी के अनुसार
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए अंबाला के यात्री छावनी बस अड्डे से बस में बैठ सकते हैं। यह गीता जयंती स्पेशल बस होगी। फिलहाल पिंक बस इसके लिए तय की गई है। यात्रियों की संख्या यदि ज्यादा हो जाती है तो बड़ी बस भी भेजी जा सकती है। जैसे ही बस भरेगी उसे रवाना कर दिया जाएगा। यह बस छावनी बस अड्डे से कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे तक जाएगी। नारायणगढ़ से भी गीता जयंती के लिए स्पेशल बस लगाई गई है।
----अश्वनी डोगरा, जीएम अंबाला रोडवेज।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।