Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bahadurgarh: फैक्ट्री में गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग, तीन कामगार बुरी तरह से झुलसे; एक की दर्दनाक मौत

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 02:25 PM (IST)

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार को एक फैक्ट्री में गैस सिलेंडर के लीक होने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में कंपनी के तीन कामगार आ गए। वहीं एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव रजवा के रहने वाले 32 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    फैक्ट्री में गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    बदादुरगढ़, जागरण संवाददाता। Bahadurgarh Factory Fire स्थानीय आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इसमें तीन कामगार झुलस गए। वहीं, एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक कामगार की हालत गंभीर है। जबकि तीसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव रजवा के रहने वाले 32 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के घेवरा में रहता था। वहीं, दो अन्य झुलसे लोगों में प्रवीण कुमार मिश्रा और अजय शामिल हैं।

    बताया गया कि प्रवीण की हालत गंभीर है। उसे शहर के जीवन ज्योति अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में काम के दौरान यह घटना हुई। मृतक किशोर के दो बच्चे हैं। औधोगिक क्षेत्र चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।