Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, गोवंश के साथ किया कुकर्म; CCTV में वारदात कैद

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 05:41 PM (IST)

    भिवानी में एक व्यक्ति द्वारा गोवंश के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे गोसेवकों में आक्रोश है। गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। परमार ने ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    भिवानी में मानवता शर्मसार, गोवंश के साथ किया कुकर्म। सांकेतिक तस्वीर

    संजय परमार, भिवानी। भिवानी में इंसानियत को शर्मसार करने व पशु क्रूरता की घटना सामने आई है। सोमवार रात स्थानीय लठिया वाला जोहड़ के पास एक व्यक्ति ने एक गोवंश के साथ कुकर्म किया। यह अमानवीय कृत्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिससे गोसेवकों में रोष है। गोरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में केस दर्ज किया गया है।

    गोरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने बताया कि उनके पास लठिया वाला जोहड़ क्षेत्र से सूचना आई थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग जांची तो एक व्यक्ति गोवंश के साथ गलत हरकत करते देखा।

    जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए।

    जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना से क्षेत्रवासियों में काफी रोष है।