Haryana D.El.Ed Exam 2025: हरियाणा में 25 सितंबर से होंगी डीएलएड परीक्षाएं, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 25 सितंबर से डीएलएड परीक्षाओं का आयोजन करेगा। यह परीक्षाएं डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023 (द्वितीय वर्ष) और 2024 (प्रथम वर्ष) के नियमित छात्रों के साथ-साथ 2020 से 2023 बैच के रि-अपीयर और मर्सी चांस वाले विद्यार्थियों के लिए भी होंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023, द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित और प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाएं 25 सितंबर से होंगी।
बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डा.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डा. मुनीश नागपाल ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा का संचालन 25 सितंबर से 21 अक्टूबर तक करवाया जाएगा।
परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।