Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के भिवानी में जमीनी विवाद के चलते महिला पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, मामला दर्ज

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 02:12 PM (IST)

    भिवानी के चैहड़ खुर्द गांव में जमीनी विवाद से परेशान होकर एक महिला पुलिसकर्मी के पति अनिल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसम ...और पढ़ें

    Hero Image
    जमीनी विवाद में परेशान महिला पुलिस कर्मी के पति ने लगाया फंदा, मौत (File Photo)

    संवाद सहयोगी, बहल। जमीनी विवाद में परेशान गांव चैहड़ खुर्द वासी महिला पुलिस कर्मी के पति ने खेत में बने कमरे में फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आठ लोगों पर आरोप लगाए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुसाइड नोट में यह नहीं बताया कि उसे ये आठ लोगों क्यों और कैसे परेशान कर रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने स्वजनों केबयान पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

    मामला चैहड़ कलां पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव चैहड़ खुर्द का है। यहां 39 वर्षीय अनिल ने अपने खेत में बने में फंदा लगा लिया। घटना का पता तब चला जब अनिल के पड़ोसी ने उसे देखा। सकी सूचना तुरंत डायल 1112 पर पुलिस को दी। जिसके बाद चैहड़ कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

    उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मैं अपने होश हवास में यह लैटर लिख रहा हूं। इन आठ लोगों के कारण अपनी जिंदगी छोड़ रहा हूं।

    सुसाइड नोट नीले और लाल रंग के दो पैन से लिखा गया है। इस कारण नीचे लिखा भी है कि पैन खराब हो गया था। इस लिए बदलना पड़ा। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से नमूने एकत्र किए।

    पुलिस ने कमरे को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अनिल के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने मृतक अनिल कुमार की पत्नी सुरेश जो हरियाणा पुलिस में तैनात है, के बयान पर सुसाइड नोट में लिखें आरोपितों जयपाल वासी बरालु, जयपाल की पत्नी, जयपाल का लड़का, महेंद्र बरालु, उसकी पत्नी व जिचेंद्र, कपूर, सुनीता सहित आठ लोगों के नाम शामिल।

    पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव स्वजनों को सौंप दिया है। कार्यकारी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गंगा राम ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी सुरेश की बयान पर आरोपित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।