Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भिवानी के बवानीखेड़ा में दीवाली की धूम, बाजारों में जमकर दिख रही रौनक

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 03:14 PM (IST)

    बवानीखेड़ा नगर पालिका प्रशासन ने दिवाली के लिए शहर को साफ़ और रोशन करने का काम शुरू कर दिया है। मुख्य मार्गों पर लाइटें लगाई जा रही हैं और शहीद गुलाब सिंह पार्क को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। बाजारों को अतिक्रमण से बचाने के लिए रेहड़ी बाजार की स्थापना की जा रही है, जहाँ 100 रेहड़ियाँ लगेंगी। चेयरमैन सुंदर अत्री ने बताया कि दिवाली से पहले यह काम पूरा हो जाएगा और विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

    Hero Image

    भिवानी के बवानीखेड़ा में दीवाली की धूम, बाजारों में जमकर दिख रही रौनक (फाइल फोटो)

    राजेश कादियान,  बवानीखेड़ा। नगर पालिका प्रशासन ने दीवाली पर्व पर कस्बे को साफ-स्वच्छ एवं रोशन करने की कवायद शुरू कर दी है। इतना ही नहीं दीवाली पर्व पर बाजारों को भीड़ से बचाने के लिए अलग से रेहड़ी मार्केट की स्थापना की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि नगर पालिका प्रशासन हांसी चुंगी से नागरिक अस्पताल, बवानीखेड़ा के बाईपास रोड़, पूर रोड़, जाट धर्मशाला, ढाणी स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र, शहीद गुलाब सिंह पार्क सहित मुख्य मार्गों पर हाइमास्ट लाइटें लगाने व सामान्य लाइटें लगाने का कार्य आरंभ कर दिया है। इतना ही नहीं मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर खेड़े पोलों पर तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी और बलिदानी गुलाब सिंह पार्क को भी तिरंगा लाइट से सजाया जाएगा।

    बताया गया है कि सैंकड़ों लाइटें इन दिनों लगाई जा रही हैं। प्रमुख रास्तों एवं चौराहों को हाईमास्ट लाईट से रोशन किया जाएगा। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो दीवाली के पूर्व ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। खराब पड़ी लाइट व्यवस्था को भी दुरूस्त किया जा रहा है।

    इतना ही नहीं बाजारों को अतिक्रमण से बचाने के लिए बाजार के साथ खाली पड़ी जमीन पर रेहड़ी मार्केट की भी स्थापना की जा रही है। इस जगह की सफाई का कार्य जोरों पर है। दीवाली पर्व पर लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो इसी के चलते रेहड़ी मार्केट की स्थापना की जा रही है। यहां पर करीब 100 रेहड़ी लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

    नपा चेयरमैन सुंदर अत्री ने बताया कि दीवाली पर्व पर कस्बे को रोशन करने के लिए लाखों की लागत से हाईमास्ट एवं सामान्य लाइटें लगाई जा रही हैं। प्रमुख रास्तों पर तिरंगा लाइट भी लगाई जाएंगी। दीवाली पर्व से पहले ही इस कार्य को पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ-साथ विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।