Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देश को जिताएगा हरियाणा, राष्ट्रमंडल में मुक्केबाज साक्षी का दम, पदक से अब सिर्फ एक जीत दूर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM (IST)

    भारतीय सेना की मुक्केबाज साक्षी चौधरी ढांडा ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 के 51 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। ...और पढ़ें

    पदक से एक कमद दूर साक्षी। फोटो जागरण

    पदक से एक कमद दूर साक्षी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. साक्षी चौधरी ढांडा राष्ट्रमंडल खेल 2026 क्वार्टर फाइनल में।

    2. बोत्सवाना की मुक्केबाज को 5-0 से एकतरफा हराया।

    3. अब पदक पक्का करने के लिए सिर्फ एक जीत।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। भारतीय सेना की युवा मुक्केबाज साक्षी चौधरी ढांडा ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार आगाज करते हुए महिला 51 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने बोत्सवाना की मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ साक्षी का पदक पक्का हो जाएगा।

    साक्षी ने पहले ही राउंड से मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। उनकी लंबाई का लाभ, बेहतरीन फुटवर्क और सटीक पंचों के सामने प्रतिद्वंद्वी पूरे मुकाबले में संघर्ष करती नजर आई। तीनों राउंड में भारतीय मुक्केबाज ने आक्रामक और तकनीकी रूप से परिपक्व खेल दिखाते हुए निर्णायकों का सर्वसम्मत निर्णय अपने पक्ष में कराया।

    ग्लासगो से खेल प्रेरक हरियाणा एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल साक्षी बहुत अच्छा खेली। अब उनका पदक पक्का करना लगभग तय है। साक्षी के पिता मनोज कुमार बोले हमें बेटी पर भरोसा है। वह ग्लासगो से गोल्ड जरूर लेकर आएगी।

    मुकाबले के बाद भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव चौधरी प्रमोद कुमार ने साक्षी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मुकाबले में अनुशासित और योजनाबद्ध खेल का प्रदर्शन किया। उनकी रणनीति पूरी तरह सफल रही और जीत पर कभी कोई संकट नहीं दिखा।

    उन्होंने विश्वास जताया कि साक्षी इसी लय को बरकरार रखती हैं तो भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने की प्रबल दावेदार साबित होंगी। साक्षी की शानदार जीत से भारतीय मुक्केबाजी दल का मनोबल बढ़ा है। अब देश की निगाहें उनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत उन्हें राष्ट्रमंडल खेल-2026 का पदक दिलाएगी।

    खबरें और भी