वीआरएस लेकर इंग्लैंड में MBA करने गए दादरी के युवक की हत्या, पांच लोग गिरफ्तार
चरखी दादरी के जगरामबास गाँव के विजय कुमार, जो इंग्लैंड में MBA करने गए थे, की बर्मिंघम में हत्या हो गई। उन्होंने पाँच भारतीय युवकों को लिफ्ट दी थी। इं ...और पढ़ें

वीआरएस लेकर इंग्लैंड में MBA करने गए दादरी के युवक की हत्या, पांच लोग गिरफ्तार (File Photo)
संवाद सहयोगी, चरखी दादरी। इंग्लैंड पढ़ने गए दादरी जिले के गांव जगरामबास निवासी युवक की बर्मिंघम शहर में यूनिवर्सिटी से लौटते समय सोमवार को हत्या कर दी गई। एक सप्ताह बाद शव को भारत लेकर आने की संभावना है।
मृतक केंद्रीय जीएसटी निरीक्षक पद से वीआरएस लेकर उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गया था। जगरामबास निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह का 27 वर्षीय बेटा विजय कुमार गत फरवरी से इंग्लैंड में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।
सोमवार को बर्मिंघम शहर की ब्रेस्टो यूनिवर्सिटी से लौटते समय उसने पांच भारतीय युवकों को गाड़ी में लिफ्ट दी थी, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। स्वजन ने बताया कि इंग्लैंड पुलिस ने दिल्ली के पारस, कुरुक्षेत्र के मग्गू सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। वीरवार को कोर्ट में आरोपितों की पेशी किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।