Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ी माता मंदिर आभूषण चोरी मामला: आरोपी ने बुआ के घर रखे थे आभूषण, रिकवरी के लिए पहुंची पुलिस

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:28 PM (IST)

    आरोपी आशीष ने पहाड़ी माता मंदिर से चोरी किए आभूषण अपनी बुआ के घर खानक गांव में रखे थे। लोहारू पुलिस आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर आभूषणों की बराम ...और पढ़ें

    पहाड़ी माता मंदिर आभूषण चोरी: आरोपी आशीष ने बुआ के घर छिपाए थे गहने।

    पहाड़ी माता मंदिर आभूषण चोरी: आरोपी आशीष ने बुआ के घर छिपाए थे गहने।

    HighLights

    1. चोरी के आभूषण आरोपी ने बुआ के घर रखे थे।

    2. पुलिस आरोपी आशीष को रिमांड पर लेकर जांच कर रही है।

    3. वायरल वीडियो से खुला था पूरा आभूषण चोरी मामला।

    संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी (भिवानी)। प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में हुए आभूषण चोरी मामले में आरोपित आशीष ने आभूषण अपनी बुआ के घर खानक गांव में रखे थे। आभूषणों की रिकवरी के लिए रविवार को लोहारू थाना पुलिस आरोपित आशीष को लेकर उसकी बुआ के घर खानक गांव में पहुंची। यहां उसके स्वजन से पूछताछ की और रिकवरी के लिए घर भी तलाशा। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपित से कई खुलासे होने की उम्मीद है।

    उल्लेखनीय है कि पहाड़ी गांव के माता मंदिर से आभूषण चोरी का मामला उठा। जिसकी जांच एडीसी दीपक बाबूलाल करवा रहे हैं। वहीं लोहारू थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच की कड़ी में रविवार को पुलिस ने आरोपित को साथ लेकर खानक गांव में उसके बुआ के घर दबिश दी। यहां रिकवरी के लिए जांच अभियान चलाया। पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की।

    पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आभूषणों से भरा बैग आखिर किस परिस्थिति में वहां पहुंचा और इसका वास्तविक स्रोत क्या है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो किसने और किन परिस्थितियों में बनाया। जांच अधिकारी सभी संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी को तकनीकी और कानूनी आधार पर जोड़ा जा रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    वायरल वीडियो से खुला पूरा मामला

    सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपित आशीष ने अपनी बुआ के गांव खानक में आभूषणों से भरा बैग रखा था। बताया गया कि बाद में यह मामला आपसी विवाद में बदल गया और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि बाद में बैग घर में ही मिलने की बात सामने आई और दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। इसी दौरान गांव में मौजूद कुछ लोगों ने बैग का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवी नरेश पहाड़ी ने प्रशासन को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मामला दर्ज कर पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    दस्तावेज और रिकॉर्ड की भी हो रही जांच

    जांच एजेंसियां अब आभूषणों से जुड़े दस्तावेज, खरीद रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे घटनाक्रम में किन-किन लोगों की भूमिका रही। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, झूठे दस्तावेज या साक्ष्यों से छेड़छाड़ सामने आती है तो संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला पूरी तरह पुलिस जांच के अधीन है और रिमांड के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।