Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karva Chauth 2025: सजना के लिए सजने लगीं महिलाएं, बाजारों में की खरीदारी और लगवाईं मेहंदी; पति ने भी खरीदे गिफ्ट्स

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 04:47 PM (IST)

    भिवानी में करवा चौथ की धूम है। सुहागिनें मेहंदी लगवाने और खरीदारी करने में व्यस्त हैं। बाजारों में मेहंदी लगाने वालों की खूब मांग है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और बाजारों में कपड़े व गहने खरीद रही हैं। पुरुष भी अपनी पत्नियों को सोने-चांदी के आभूषण उपहार में दे रहे हैं। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है।

    Hero Image
    सजना के लिए सजने लगी महिलाएं... फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, भिवानी। सजना के लिए सजना है...। करवा चौथ के लिए दो दिन पहले ही महिलाओं ने सजना शुरू कर दिया है। महिलाओं ने दो दिन पहले ही अपने हाथों पर मेहंदी सजवानी शुरू कर दी है। बाजारों में जगह-जगह मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हांसी गेट बाजार, घंटाघर बाजार, बिचला बाजार, कृष्णा कालोनी में भी मेहंदी लगाने के लिए कुछ महिलाएं और पुरुष सुहागिनों का मेहंदी लगा रहे है। 10 अक्टूबर को करवा चौथ है। इस दिन पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देंगी और पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

    इस त्योहार को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा सकता है। करवा चौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। ज्यादातर महिलाओं ने करवा चौथ के लिए कपड़ों, सजावट के अन्य सामान की सामग्री खरीदी।

    500 से 5000 हजार रुपये तक लगाई जा रही मेहंदी

    मेहंदी लगा रहे युवक महेश, युवती प्रिया ने बताया कि करवा चौथ व्रत सुहागिनाें का व्रत है। महिलाएं इस पर्व पर मेहंदी लगवाती हैं। 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है। अभी से सुहागिने मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं। वे 500 से 5000 रुपये तक में मेहंदी लगा रहे हैं।

    महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार मेहंदी लगवाती हैं। सामान्य दिनों में काम बहुत कम रहता है मगर करवा चौथ व्रत पर सही काम रहता है। शादी सीजन और बाकी कुछ अन्य त्योहारों पर भी आजकल मेहंदी का चलन बढ़ा है पर करवा चौथ का त्योहार तो मेहंदी के बिना अधूरा रहता है।

    ऐसे में अधिकतर सुहागिन महिलाएं मेहंदी लगवाती है। काफी मेहंदी लगाने वाली युवतियां घरों में जाकर भी मेहंदी लगाती है मगर वे चार्ज ज्यादा लेती है।

    सुहागिन बोली सुहाग की हो लंबी उम्र यही हमारी कामना

    महिला शालू, सपना ने बताया कि वह साल करवा चौथ व्रत करती है। हर सुहागिन अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार पर एक दिन पहले तो यहां मेहंदी लगवाने के लिए समय ही नहीं मिलेगा इतनी भीड़ होगी। इसलिए दो दिन पहले ही मेहंदी लगवाने आई हूं।

    महिला ज्योति, दीपिका, बाेली करवा चौथ का व्रत सुहागिनों का व्रत है। हर सुहागिन की तरह मैं भी अपने सुहाग के लिए व्रत रखूंगी। आज ही मैंने मेहंदी लगवाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बाजार में खरीदारी भी की जाएगी।

    डा. सुमन ने कहा करवा चौथ का त्योहार हमारी सनातन परंपरा है। इसमें हर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। हर महिला चाहती है पति पत्नी एक दूसरे के पूरक हैं। मैं हर बार करवा चौथ का व्रत रखती हूं। इस त्योहार के लिए खरीदारी करती हूं।

    घर में खुशियां लेकर आने वाले यह त्योहार पति पत्नी के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत करता है। मैं भी अपने सजना के लिए सज रही हूं। 10 अक्टूबर को करवा चौथ के व्रत को लेकर दो दिन पहले ही हमने तैयारी शुरू कर दी हैं। सभी सुहागिनों को करवा चौथ व्रत की बधाई। सबके घरों में खुशियां ही खुशियां हों।

    पुरुष भी गिफ्ट में सोने-चांदी के आभूषणों को दे रहे तवज्जो

    करवा चौथ व्रत के लिए सुहागिने ही नहीं उनके सुहाग यानी पुरुष भी प्लानिंग बना रहे हैं। वे अपनी पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं। इस बार ज्यादातर पुरुष सोने-चांदी के आभूषण ही गिफ्ट दे रहे हैं। कोई सोने का मंगलसूत्र खरीद रहा है तो कोई सोने की चेन। सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब की भी काफी मांग है। इसके अलावा भी लोग काफी गिफ्ट खरीद रहे हैं।