Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेलीवाड़ा में श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की भव्य प्रभात फेरी, भजन गायकों ने बनाया भक्तिमय माहौल

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 03:33 PM (IST)

    कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति और जिओ गीता परिवार ने तेलीवाड़ा में प्रभात फेरी निकाली। स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आशीर्वाद से शुरू हुई फेरी में हरे कृष्णा के जयघोष गूंजे। भजन गायकों ने भक्तिमय माहौल बनाया। महंत चरण दास महाराज ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। समिति ने नैतिकता और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

    Hero Image

    Jagran Photo

    जागरण संवाददाता, भिवानी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जिओ गीता परिवार की ओर से तेलीवाड़ा स्थित शिव मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।

    महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आशीर्वाद एवं हनुमान जोहड़ी धाम के महंत चरण दास महाराज का पावन सानिध्य में यह आयोजन हुआ। प्रभात फेरी का शुभारंभ समिति के प्रधान नरेश आहूजा एवं महासचिव जेई बिजेश जावला की देखरेख में किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रभात बेला में वातावरण हरे कृष्णा और जय श्रीकृष्ण के जयघोषों से गूंज उठा। भजन गायकों ओमप्रकाश दूरेजा, कुलभूषण, विनोद छाबड़ा, वेद मनचंदा और बिटिया चेष्टा ने श्रीकृष्ण भक्ति और गीता उपदेशों से ओतप्रोत भजनों द्वारा सभी को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

    प्रभात फेरी तेलीवाडा शिव मंदिर से आरंभ होकर लाल दास मंदिर, दुर्गा मंदिर, अमरलाल मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं हनुमान मंदिर से होते हुए पुनः शिव मंदिर में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण और गीता के उपदेशों के पालन का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर महंत चरण दास महाराज ने कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का सच्चा मार्गदर्शन है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कर्मयोग, भक्ति और ज्ञान का जो संदेश दिया, वह हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता का अध्ययन करने से मनुष्य के भीतर शांति, प्रेम और कर्तव्य भावना जाग्रत होती है। समाज में सद्भाव और आध्यात्मिकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।”

    इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने भी बताया कि श्रीमद्भगवद गीता मानवता का शाश्वत ग्रंथ है, जो धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभात फेरी का उद्देश्य समाज में नैतिकता, सेवा भावना और एकता का संदेश फैलाना रहा। इस अवसर पर आत्म प्रकाश टुटेजा, धीरज कक्कड़, चंद्र प्रकाश, विनोद छाबड़ा, मनोज, सुरेश सैनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, गीता पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।