Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में स्टील प्लेट काटते समय ब्लास्ट, आग में 2 पुलिसकर्मी समेत 35 से ज्यादा झुलसे

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 10:50 PM (IST)

    फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे दो पुलिसकर्मियों सहित 35 से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत बादशाह खा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    झुलसे व्यक्ति को बादशाह खान अस्पताल ले जाते हुए। फोटो- जागरण

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-24 के पास स्थित फैक्ट्री के बाहर वेल्डिंग से निकली चिंगारी से केमिकल के ड्रमों में आग इतनी भड़ककी की 35 से अधिक लोग झुलस गए। इसमें पांच फैक्ट्री के कर्मचारी, तीन पुलिसकर्मी और बाकी सड़क पर खड़े हुए तमाशबीन थे। जो आग को देखने के लिए एकत्र हुए थे।

    झुलसे हुए 12 लोगों को बादशाह खान अस्पताल और 23 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल से पांच लोगों को दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया। यहां काम करने वाले कर्मचारी मनोज ने बताया कि कालका आयल कटर फैक्ट्री में सीएनसी मशीन से लोहे और स्टील की प्लेट काटने का काम होता है।

    उनकी फैक्ट्री के साथ में ही कई वर्कशॉप है। जो केमिकल बेचने का काम करती है। यह केमिकल स्टील और प्लेट काटने में प्रयोग होता है। वर्कशाप वालों ने केमिकल को भरकर सड़क किनारे रखा हुआ था। 

    WhatsApp Image 2026-02-16 at 5.31.31 PM

    सोमवार शाम को चार बजे फैक्ट्री के बाहर ड्रम के पास खड़ी क्रेन में वेल्डिंग की जा रही है। इस दौरान एक चिंगारी ड्रम में गिर गई। चिंगारी के केमिकल के ड्रम में गिरते ही आग लग गई। आसपास मौजूद कर्मचारी आग को बुझाने में लग गए।

    aag2

    इसी दौरान आग पूरी तरह से भड़क गई। आसपास रखे हुए दूसरे ड्रम भी फटने लगे। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और इआरवी को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग काबू में नहीं आई। सड़क पर मौजूद लोग भी आग की चपेट में आ गए।

    WhatsApp Image 2026-02-16 at 5.29.37 PM

    वहीं झुलसे हुए लोगों को जब इआरवी के कर्मचारी बाहर निकालने लगे तो वह भी चपेट में आ गए। तीन पुलिसकर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गए। सीएमओ जयंत अहूजा ने 35 लोगों के आग में झुलसने की पुष्टि की। आपात स्थिति के चलते छुट्टी पर गए डॉक्टरों को वापस बुला लिया गया है।

    WhatsApp Image 2026-02-16 at 5.31.31 PM (1)

    उपायुक्त ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए कमेटी गठित होगी। आग लगने से मुजेसर के मनोज, लुकमान, अनीष, राकेश, संजय कालोनी के रहने वाले विपिन, रविंद्र, अशोक, सोनू, शीशपाल, प्रदीप सहित अन्य लोग शामिल थे। इसके साथ ही पुलिसकर्मी एसपीओ अभिषेक, पीएसआइ रवि और ड्राइवर अजनेश आग में लोगों को बचाने के दौरान झुलस गए।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान में भिवाड़ी का इंडस्ट्रियल एरिया बना ‘आग का हॉटस्पॉट’, एक के बाद एक हादसों ने खड़े किए बड़े सवाल

    यह भी पढ़ें- राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले