फरीदाबाद: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से महिला की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
फरीदाबाद में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
-1761464573282.webp)
मृतका रजनी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पन्हेड़ा खुर्द गांव में ऑटो पलटने से महिला की मौत हो गई। महिला फैक्ट्री से काम करके वापस घर लौट रही थी। ऑटो में बैठी कई सवारियां भी घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पन्हेड़ा में रहने वाली रजनी आइएमटी की फैक्ट्री में नौकरी करती थी। शनिवार को रजनी काम करके घर लौट रही थी। ऑटो में बैठे दीपांशु के अनुसार चालक काफी रफ्तार से चला रहा था। कई सवारियों ने उसको तेज ऑटो चलाने के लिए टोका भी था। लेकिन वह सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ।
ऑटो चालक गिरफ्तार
इसके बाद पन्हेड़ा हनुमान मंदिर के पास पहुंचने पर ऑटो एक बाइक को ओवर टेक करने के चलते पलट गया। जिसमें रजनी बुरी तरह से घायल हो गई। उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। छायसा थाना पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ऑटो चालक भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।