Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फरीदाबाद में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन महिलाएं झुलसी; एक की मौत 

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 12:53 PM (IST)

    फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलसी तीन महिलाओं में से एक की मौत हो गई। 13 अक्टूबर को हुए इस हादसे में नेहा, पारुल, अनीता और उसका ढाई साल का बेटा झुलस गए थे। नेहा का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहाँ सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

    Hero Image

    फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलसी तीन महिलाओं में से एक की मौत हो गई। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में पिछले सप्ताह रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलसी तीन महिलाओं में से एक की सोमवार सुबह मौत हो गई।

    इस घटना में अन्य दो महिलाओं और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि 13 अक्टूबर की रात को जवाहर कॉलोनी स्थित एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई थी।

    इस हादसे में पारुल, नेहा, अनीता और उसका ढाई साल का बेटा भी झुलस गए थे। नेहा और पारुल का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। जबकि अनीता और उसके बेटे का एम्स में इलाज चल रहा है। नेहा की सोमवार सुबह मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें