Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव का उल्लास, 'जो बोले सो निहाल' के जयकारों से गूंजा पूरा शहर

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 09:48 AM (IST)

    गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर देश भर में खुशी का माहौल है। 'जो बोले सो निहाल' के जयघोष से वातावरण गूंज रहा है। गुरुद्वारों में विशेष प्रार्थना सभाएं हो रही हैं और लंगर का आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व गुरु नानक देव जी के प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश को याद दिलाता है।

    Hero Image

    सुशील भाटिया, फरीदाबाद। पूरे विश्व को मानवता और एक ओंकार यानी एक ईश्वर और सभी उस एक अकाल पुरख की संतान होने का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी का आज प्रकाश उत्सव है।

    दुनिया में जहां-जहां गुरुद्वारा साहिब स्थापित हैं। वहां आज प्रकाश उत्सव का उल्लास है। प्रकाश उत्सव कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन होता है।

    WhatsApp Image 2025-11-05 at 08.55.01

    औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी सुबह से ही प्रकाश उत्सव की धूम है। गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए हैं। प्रभात बेला से ही संगत दर्शन करने के लिए गुरुद्वारों में पहुंच रही है और शबद कीर्तन का श्रवण कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp Image 2025-11-05 at 11.40.57

    इस अवसर पर गुरुद्वारा उतली तोची साहिब एनआइटी फरीदाबाद से नगर कीर्तन निकाला गया।

    WhatsApp Image 2025-11-05 at 09.07.33

    नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु साहिब के पंज प्यारों ने की। जहां-जहां से नगर कीर्तन निकाला, वहां रास्ते में स्थापित विभिन्न गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत रूप से भी तरह-तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए।

    WhatsApp Image 2025-11-05 at 09.04.21

    गुरुद्वारा वाणु पंचायती नंबर दो की ओर से विशेष प्रंबध किया गया। प्रभाती जत्था ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। दोपहर बाद गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से भी नगर कीर्तन निकाला जाएगा। उसके बाद अखंड पाठ का भोग लगाकर शबद कीर्तन दरबार आयोजित होंगे व अरदास के बाद दाल-रोटी, हलुआ-खीर का लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

    WhatsApp Image 2025-11-05 at 09.02.41