Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Crime : शादी का झांसा देकर युवती से कई बार किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; आरोपित गिरफ्तार

    By Subhash DagarEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 09:37 PM (IST)

    Faridabad एनआइटी महिला थाना प्रभारी सुनीता की टीम ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह ने बताया कि आरोपित का नाम सतवीर जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। युवती ने जो शिकायत दी थी उसके अनुसार आरोपित अपने जीजा के साथ पीड़ित के घर उसकी बहन के रिश्ते के लिए आया था।

    Hero Image
    आरोपित का नाम सतवीर (23) जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: Faridabad Crime News: एनआइटी महिला थाना प्रभारी सुनीता की टीम ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह ने बताया कि आरोपित का नाम सतवीर (23) जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती ने जो शिकायत दी थी, उसके अनुसार आरोपित अपने जीजा के साथ पीड़ित के घर उसकी बहन के रिश्ते के लिए आया था। उसने तब पीड़ित से उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

    होटल में किया दुष्कर्म

    कुछ दिन बाद वह फरीदाबाद आया और पीड़ित को उसने बादशाह खान चौक पर बुला लिया। आरोपित ने पीड़िता के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जबकि पीड़ित ने उसका विरोध किया तो उसने शादी करने की बात कही।

    यह भी पढ़ें- Faridabad Crime : रेहड़ी लगाने से मना करने पर नौ हमलावरों ने बाप-बेटे को जमकर पीटा, डंडे और रॉड से की मारपीट

    आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने अब दूसरी जगह से शादी तय कर ली। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आराेपित के खिलाफ एनआइटी थाने में मामला दर्ज करा दिया।

    मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे नोएडा उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित नोएडा स्थित किसी उद्योग में काम करता था। आरोपित को अदालत में पेश किया। आरोपित को अदालत ने जिला जेल नीमका भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- Hapur : प्रेग्नेंट हुई नाबालिग बेटी तो मां-बेटे ने काट दी गर्दन, तेल डालकर गर्भवती को जिंदा जलाया