Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नसीब में था ये आखिरी जन्मदिन... बर्थडे पार्टी कर लौट रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Updated: Mon, 29 Sep 2025 04:34 PM (IST)

    फरीदाबाद में एनएचपीसी चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मृतक दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला था और गौछी गांव में अपने मित्रों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। लौटते समय उसकी बाइक को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की मौत।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचपीसी चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक दिल्ली के बुराडी गांव में रहता था। वह गौछी गांव में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौछी गांव के रहने वाले मनीराम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनका भतीजा अमित दिल्ली के बुराडी गांव में रहता था। शनिवार की रात को वह दिल्ली से गौछी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। दिल्ली में वह ड्राइवर का काम करता था। रात को जन्मदिन मनाने के बाद वह सुबह दिल्ली जाने के लिए निकला था।

    बताया गया कि रविवार सुबह छह बजे जब अमित एनएचपीसी चौक के पास पहुंचा तो पीछे से उसको किसी बाइक वाले ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, बाप-बेटे और पोते की मौत से परिवार में मचा कोहराम

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।