Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad News: यमुना में नहाते समय डूबने से बस कंडक्टर की मौत, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:16 PM (IST)

    फरीदाबाद में यमुना नदी में नहाते समय एक बस कंडक्टर की डूबने से मृत्यु हो गई। राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ का चालक राहुल और जेवर के सतीश भारद्वाज मंझावली पुल के पास यमुना पर गए थे। राहुल को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन सतीश भारद्वाज डूब गया। पुलिस और गोताखोरों ने शव को बाहर निकालकर बादशाह खान अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    Hero Image
    शख्स एक निजी कॉलेज की बस में कंडक्टर था। (सांकेतिक तस्वीर)

    सुभाष डागर, फरीदाबाद। एक निजी कॉलेज की बस के कंडक्टर की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यमुना का जलस्तर ज्यादा होने से बहाव की गति काफी तेज है। कुछ लोग इस मौसम में यमुना को देखने के लिए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक निजी कॉलेज की बसो राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ का रहने वाला चालक राहुल चलता था और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर के रहने वाले सतीश भारद्वाज कंडक्टर लगा हुआ था। यह दोनों सोमवार दोपहर को मंझावली पुल के पास यमुना पर चले गए।

    पहले चालक राहुल यमुना नहाने के लिए चला गया था। जब राहुल दिखाई नहीं दिया तो उसे ढूंढने के लिए कंडक्टर सतीश भारद्वाज चला गया। दोनों यमुना में नहा रहे थे। राहुल को तो डूबते समय ग्रामीणों ने कूदकर बचा लिया। सतीश भारद्वाज यमुना में डूबकर मर गया।

    इसके बारे में थाना तिगांव पुलिस को सूचना दे दी पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर ग्रामीण और फायर ब्रिगेड के गोताखोरों की मदद से सतीश भारद्वाज के शव को भी बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मृतक सतीश को बादशाह खान अस्पताल ले गए। जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।