Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad में सनसनीखेज वारदात, दामाद ने सास को मारी गोली; सामने आई ये वजह

    Updated: Sat, 10 May 2025 10:20 AM (IST)

    फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी सास को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी अपनी पत्नी के मायके में रहने से नाराज था। पुलिस ने दामाद रामवीर को गिरफ्तार कर लिया है। रीता नामक महिला ने अपनी बेटी प्रियंका को मनमुटाव के चलते मायके बुलाया था जिससे रामवीर गुस्से में था।

    Hero Image
    फरीदाबाद में दामाद ने अपनी सास को गोली मार दी। फाइल फोटो

    दीपक पांडेय, फरीदाबाद। फरीदाबाद में सारन थाना क्षेत्र के नंगला एन्क्लेव में रहने वाले युवक ने अपनी सास को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    नंगला एंक्लेव में रहने वाली रीता ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी डेढ़ साल पहले पास में ही रहने वाले रामवीर से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही प्रियंका और रामवीर का मनमुटाव होने लगा। इससे रीता ने अपने बेटी को मायके बुला लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि पिछले एक साल से प्रियंका अपनी मां के पास ही रह रही थी। जिससे रामवीर काफी नाराज चल रहा था। उसने प्रियंका को कई बार बुलाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

    सास रीता से हुई थी कहासुनी

    वहीं, शुक्रवार देर रात रामवीर प्रियंका को लेने के लिए उसके घर गया। जहां उसकी सास रीता से कहासुनी हो गई। इस दौरान रामवीर ने गुस्से में आकर रीता को पेट पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद रामवीर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रीता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मां के डांटने से नाराज लड़की ने रेलवे ट्रैक पर लगाई छलांग, पुलिया में मिली लाश