Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Crime: पत्नी से झगड़ा होने के बाद गुस्साया शख्स, सास को ही मार दी गोली; पुलिस ने दबोचा

    Updated: Sat, 10 May 2025 06:27 PM (IST)

    फरीदाबाद के नंगला एन्क्लेव में पत्नी से मनमुटाव के चलते एक युवक ने अपनी सास को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी रामवीर पिछले काफी समय से बेरोजगार था और पत्नी से विवाद के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

    Hero Image
    पत्नी से मनमुटाव के चलते सास को मारी गोली, गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र के नंगला एन्क्लेव में पत्नी से मनमुटाव के चलते एक युवक ने अपनी सास को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपित को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपित पिछले काफी समय से बेरोजगार था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नंगला एन्क्लेव में रहने वाले रीता गिरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2009 में उसकी बेटी प्रियंका की शादी रामवीर से हुई थी। शादी के बाद से ही रामवीर उनकी बेटी को परेशान करता था। उसके साथ मारपीट भी करता था। जिसकी वजह से प्रियंका अपनी मां के पास आकर रहने लगी थी। प्रियंका ने रामवीर के खिलाफ खर्चा और मारपीट का केस भी डाला हुआ था।

    रामबीर प्रियंका के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया

    रामबीर पिछले कई दिनों से केस वापस लेने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार देर रात रामबीर प्रियंका के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद उसने अपनी सास रीता को पेट में गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। रीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    हत्या के प्रयास का मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी

    वहीं पुलिस ने रामबीर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रामबीर को नंगला एन्क्लेव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रियंका से लव मैरिज की थी। उसकी मां की वजह से प्रियंका आए दिन उससे झगड़ती रहती थी। जिसकी वजह से वह उससे अलग रहने लगी थी।

    शुक्रवार देर रात वह प्रियंका के घर उसकी मां को जान से मारने की नीयत से गया था। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपित बंदूक कहां से लेकर आया था।

    यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों का डाटा अब होगा ऑनलाइन, शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दिए आदेश