Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में भूमि की रजिस्ट्री के नाम पर पटवारी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:42 AM (IST)

    फतेहाबाद के टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंचायती राज पटवारी उमेद सिंह बूरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पटवारी ने शामलात भूमि की रज ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंचायती राज पटवारी उमेद सिंह बूरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

    HighLights

    1. पटवारी उमेद सिंह बूरा रिश्वत लेते गिरफ्तार

    2. शामलात भूमि की रजिस्ट्री के लिए मांगे 50 हजार

    3. एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला ने की कार्रवाई

    संवाद सहयोगी, टोहाना (फतेहाबाद)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात पंचायती राज पटवारी उमेद सिंह बूरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

    गांव पारता निवासी कपिल कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पटवारी गांव की शामलात भूमि की रजिस्ट्री करवाने के बदले उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है और बिना पैसे काम करने से मना कर रहा है।

    इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीएसपी ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि दे आरोपित के पास भेजा। नोटों के नंबर दर्ज किए व रसायन लगाया गया।

    जैसे ही पटवारी उमेद ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लिए, एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के हाथ धुलाए तो पानी लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।