Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में वकील पर टिप्पणी कर बुरे फंसे बीजेपी नेता, 5 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज; क्या है पूरा मामला?

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 06:20 PM (IST)

    फतेहाबाद में साइबर थाना पुलिस ने तीन भाजपा पदाधिकारियों और दो समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता विनय शर्मा की शिकायत पर हुई जिसमें आरोप लगाया गया कि इन कार्यकर्ताओं ने देशद्रोह के आरोपित ताज मोहम्मद का केस लेने पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन पर फेसबुक और वॉट्सऐप पर अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप है।

    Hero Image
    वकील पर टिप्पणी करने पर भाजपा पदाधिकारियों सहित पांच पर केस। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। साइबर थाना पुलिस ने तीन भाजपा पदाधिकारियों और दो समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह आदेश सीजेएम सुयशा जावा की कोर्ट ने जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट विनय शर्मा की शिकायत पर दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायत में कहा गया कि देशद्रोह के आरोपित ताज मोहम्मद का केस लेने के बाद इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की और उन्हें सेटिंग बाज कहकर बदनाम करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त फेसबुक और वॉट्सऐप पर कई भली-बुरी बातें लिखी गई।

    साइबर थाना पुलिस ने भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य धनंजय अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिला सचिव लायक राम गढ़वाल, सीए प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख ललित जग्गा और समर्थक सज्जन गोदारा व दीपक सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1), 197(1), 391(2), 356(2) और 46 के तहत मामला दर्ज किया है।

    धनंजय अग्रवाल को इसी महीने जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।मामले का शुरुआती घटनाक्रम 10 मई का है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद फतेहाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद ने फेसबुक पर तीन वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें पीएम मोदी की आलोचना और पाकिस्तान की जीत दिखाई गई।

    इसके बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष परमजीत बेनीवाल ने शहर थाना में शिकायत की और पुलिस ने ताज मोहम्मद पर देशद्रोह की धारा में केस दर्ज किया। एडवोकेट विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि लायक राम गढ़वाल ने वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट डालकर कहा कि कांग्रेसी वकील देशद्रोही का केस लड़ रहा है।

    धनंजय अग्रवाल ने फेसबुक पर मुश्ताक अहमद की फोटो शेयर कर लिखा कि वकील को कोई सेटिंग बाज बनाएगा। वहीं, सज्जन गोदारा ने एक कमेंट में सर्जिकल स्ट्राइक की बात की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।