गुरुग्राम के सुशांत लोक बिजनेस टावर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी बुझाने में जुटे
गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज एक स्थित बिजनेस टावर की पांचवीं मंजिल पर रविवार शाम एक ऑफिस में आग लग गई। ...और पढ़ें

गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज एक स्थित बिजनेस टावर की पांचवीं मंजिल पर रविवार शाम एक ऑफिस में आग लग गई। जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सुशांत लोक फेज एक स्थित बिजनेस टावर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग पांचवी मंजिल पर बने ऑफिस में लगी है।

बताया जाता है कि रविवार होने के कारण ऑफिस में छुट्टी थी और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। धुएं का गुबार दिखने पर लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। डीएलएफ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है।

फिलहाल अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारण की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। आग बुझाने के बाद इसकी जांच की जाएगी। दमकल अधिकारी ने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।