Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम सिविल अस्पताल में युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, CCTV जांच और काउंसिलिंग में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:23 PM (IST)

    गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में इलाज कराने गई एक युवती ने युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि अस्पताल के सीसीटीव ...और पढ़ें

    इलाज कराने गई युवती ने युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। (AI Generated Image)

    इलाज कराने गई युवती ने युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. युवती ने सिविल अस्पताल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

    2. आरोपी युवक दो-तीन साल से परेशान कर रहा था।

    3. सीसीटीवी फुटेज में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए गई युवती ने एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि आरोपित युवक उसे दो तीन सालों से परेशान कर रहा है। वह अस्पताल में भी वेषभूषा बदलकर आया और यौन उत्पीड़न किया। सेक्टर 10ए थाना पुलिस युवती की लीगल एडवाइजर से काउंसिलिंग करा रही है। थाना पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    रेवाड़ी के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने सेक्टर 10ए थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करती है। शुक्रवार रात वह किसी काम से गुरुग्राम आई थी। इस दौरान उसे शारीरिक रूप से कुछ परेशानी हुई तो सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। आरोप है कि एक युवक जो उसे दो-तीन सालों से परेशान कर रहा था, वह बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ अस्पताल पहुंच गया। रात के अंधेरे में उसने यौन उत्पीड़न किया। शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकला।

    पहल भी कर चुका है यौन उत्पीड़न...

    लोगों की सूचना पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित को अपने साथ थाने ले आई। युवती ने कहा कि आरोपित पहले भी यौन उत्पीड़न कर चुका है। उसने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से भी की थी। थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन वह लोग एक दिन बाद भी गुरुग्राम नहीं पहुंचे।

    युवती सही तरीके से अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है। जिस समय के बारे में उसने बताया, उस दौरान के सीसीटीवी फुटेज देखी गई। उसमें भी कुछ साफ नहीं है। पुलिस का मानना है कि युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही है। फिलहाल थाने में लीगल एडवाइजर के माध्यम से युवती की काउंसिलिंग कराई जा रही है।

    खबरें और भी

    रात 11 बजे अस्पताल परिसर में घूमते देखी गई युवती

    दूसरी ओर जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार रात 10:59 बजे युवती इमरजेंसी वार्ड में पहुंची थी और उसके बाद वह अस्पताल परिसर में घूमती दिख रही है। इस दौरान वह अस्पताल परिसर में अलग-अलग जगह बैठी व आराम करती दिखी।

    प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. नीना गठवाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी गई है। जिस तरह के आरोप युवती लगा रही है, ऐसा सीसीटीवी रिकार्डिंग में कुछ भी नहीं पाया गया। जहां पर युवती दिख रही है वहां अन्य मरीजों के स्वजन भी आराम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पानीपत में बेकाबू हुई गुरुग्राम डिपो की बस, डेढ़ किमी तक बिना ब्रेक दौड़ी; ड्राइवर बना 70 यात्रियों का रक्षक

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में नई क्लस्टर प्रणाली लागू, अब कोई भी एजेंसी मनमर्जी से नहीं लगा सकेगी विज्ञापन