Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram News: छत गिरने से महिला की मौत, बेटा और बेटी घायल; मकान मालिक पर केस दर्ज

    By Vinay TrivediEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 15 Nov 2025 10:36 PM (IST)

    गुरुग्राम के सूर्य विहार में एक घर की छत गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई और उसके दो बच्चे घायल हो गए। महिला के पति ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली थी।

    Hero Image

    गुरुग्राम में छत गिरने से महिला की मौत।

    विनय त्रिवेव, गुरुग्राम। सेक्टर नौ थाना क्षेत्र के सूर्य विहार में शनिवार सुबह एक घर की छत गिर गई। इसमें एक महिला और उसके बेटा व बेटी दब गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार शाम महिला की मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों का इलाज जारी है। महिला के पति की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृत महिला की पहचान मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रामनगर गांव की रहने वाली 36 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है। सुनीता के पति बिहारी मुखिया ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सूर्य विहार के पास ए ब्लाक में किराए पर रहते हैं और अर्जुन नगर में प्रिंटिंग प्रेस चलते हैं। वह शुक्रवार रात अपने प्रेस में ही थे और सुबह घर जाने वाले थे। सुबह करीब सात बजे उन्हें छत गिरने की सूचना मिली।

    उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से पत्नी और दोनों बेटा बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान शाम को पत्नी ने दम तोड़ दिया। उनका बेटा 17 वर्षीय रोहित और 15 वर्षीय बेटी अंजलि का इलाज चल रहा है। बिहारी मुखिया ने आरोप लगाया कि कमरे की छत पर पानी की टंकी रखी हुई है और इससे पानी गिरता था और वही पानी छत से टपकता था।

    उन्होंने कई बार मकान मालिक से टंकी हटवा कर छत सही कराने के बारे में कहा था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से छत का कुछ हिस्सा नीचे गिरा जिसकी चपेट में उनकी पत्नी और बेटा बेटी आए। सेक्टर नौ थाना पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपित मका