NCR में कल फिर बारिश की संभावना, गुरुग्राम में किसानों की बढ़ी चिंता; फसल कटाई बाधित
गुरुग्राम में अप्रैल की शुरुआत में मौसम ने करवट ली है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। ...और पढ़ें
-1775300200596_m.webp)
एनसीआर में कल भी बारिश की संभावना। प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अप्रैल के शुरुआती दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। फिलहाल आसमान साफ नजर आ रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर बाद वर्षा होने की संभावना जताई है।
विभाग की ओर से 3, 4 और 5 अप्रैल को वर्षा की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसके बाद से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
शुक्रवार रात की वर्षा का असर
शुक्रवार रात को गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में तेज वर्षा हुई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर असर पड़ा। खासकर फरुखनगर, पटौदी, सोहना और गुरुग्राम क्षेत्र में कटाई और कढ़ाई का कार्य बाधित हो गया है। खेतों में नमी बढ़ने से मशीनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
मंडियों में आवक पर असर
इस समय मंडियों में गेहूं, सरसों और जौ की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन खराब मौसम के चलते किसानों को अपनी फसल के भीगने और खराब होने का डर सता रहा है। वर्षा के कारण फसल को सुरक्षित मंडी तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है।
बार-बार रुक रहा खेतों का काम
किसानों का कहना है कि उन्हें बार-बार खेतों में मशीनें लगानी पड़ रही हैं, लेकिन वर्षा के कारण काम अधूरा रह जाता है। इसके बाद मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश से पारा लुढ़का, अगले 24 घंटों में भी तेज हवा-वर्षा का अलर्ट
गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ी परेशानी
अप्रैल में आमतौर पर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है, लेकिन इस बार वर्षा के कारण गर्मी से राहत जरूर मिली है। हालांकि, यह राहत किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है, क्योंकि समय पर फसल की कटाई नहीं हो पा रही है और नुकसान का खतरा बना हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।