Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा इनेलो का दामन; BJP पर भी बोला हमला

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 01:42 PM (IST)

    हरियाणा कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि एक वरिष्ठ नेता ने इनेलो का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम से राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मच सकती है। नेता ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और उसकी नीतियों की आलोचना की। इनेलो ने कांग्रेस के पूर्व नेता का पार्टी में स्वागत किया है।

    Hero Image

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप कटारिया ने समर्थकों के साथ इनेलो का दामन थाम लिया।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। वरिष्ठ नेता कुलदीप कटारिया ने समर्थकों के साथ इनेलो का दामन थाम लिया। उन्हें इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल कराने के लिए इनेलो सुप्रीमो कुलदीप कटारिया के घर पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कुलदीप कटारिया जैसे अनुभवी और जनाधार वाले नेता के आने से इनेलो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रदेश में डीएपी की भारी किल्लत के कारण प्रदेश का किसान परेशान है। गुरुग्राम शहर का बुरा हाल है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार है। शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

    इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष रोहताश खटाना, वरिष्ठ नेता अटलवीर कटारिया, युवा नेता गौरव भाटी, लोकेश दहिया, हल्का प्रधान नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।