Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के मानेसर बस स्टैंड पर आज से शुरू होगा फ्लाईओवर का निर्माण, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:00 AM (IST)

    मानेसर बस स्टैंड पर आज रात से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसके चलते ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। जयपुर से दिल्ली और पचगांव चौक से आईएमटी ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू।

    2. गुरुवार रात 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

    3. भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एनएचएआइ की ओर से मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य आज रात से शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य को देखते हुए ट्रैफिक को आगामी आदेश तक डायवर्ट किया गया है।

    ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे से एनएचएआइ की ओर से मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। कई दिनों तक चलने वाले इस निर्माण के दौरान पचगांव चौक से आइएमटी मानेसर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के कारण ट्रैफिक दबाव संभव है।

    परिवर्तित रूट

    इसको देखते हुए यातायात परिवर्तित किया गया है। पुलिस ने बताया कि जयपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन पचगांव हाईवे से बाएं केएमपी होते हुए पटौदी रोड उतरकर टीसीआइ फ्लाईओवर पटौदी रोड से सेक्टर आठ होते हुए आएमटी मानेसर में प्रवेश करें।

    वहीं जयपुर से दिल्ली आने वाले वाहन मानेसर भीष्म मंदिर के सामने बनी सर्विस रोड का उपयोग करें। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Ranchi Flyover News: भू-अर्जन के फेर में अटका कांटाटोली-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर, वन-वे ट्रैफिक से रेंग रही रांची

    यह भी पढ़ें- Alert: बरेली का सबसे व्यस्त फ्लाईओवर हुआ बंद, NHAI ने बदला ट्रैफिक रूट, जानें अब कैसे पहुंचेंगे घर