Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram Nikay Chunav: निगम चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 07:50 AM (IST)

    Gurugram civic elections गुरुग्राम नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने टिकट से वंचित होने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कई कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। लेख में पढ़िए आखिर किन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला गया है।

    Hero Image
    Gurugram BJP: टिकट से वंचित कार्यकर्ताओं पर भाजपा का एक्शन। फोटो कमल यादव एक्स

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने टिकट से वंचित होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया। अब ये सभी कार्यकर्ता अगले 6 साल तक पार्टी से नहीं जुड़ पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने पत्र के माध्यम से लिखा कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा श्री मोहन लाल कोशिक जी से विचार विमर्श करने के बाद निम्नलिखित भाजपा कार्यकर्ता जो पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है, उन्हें भारतीय जनता पार्टी मे 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है व उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।