Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार बारिश से दमदमा झील गुलजार, वोटिंग का आनंद उठा रहे दिल्ली-NCR के पर्यटक

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 11:17 AM (IST)

    गुरुग्राम के पास अरावली की तलहटी में स्थित दमदमा झील बारिश के पानी से लबालब भर गई है जिससे पर्यटकों की रौनक बढ़ गई है। पांच दशक में पहली बार झील में इतना पानी आया है। दिल्ली-NCR से पर्यटक बोटिंग का आनंद लेने आ रहे हैं। पर्यटक स्थल के मैनेजर ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

    Hero Image
    सोहना अरावली की तलहटी में स्थापित दमदमा झील में वोटिंग का लुफ्त उठाते सैलानी। जागरण

    सतीश राघव, सोहना। अरावली की तलहटी में बनी दमदमा झील लगातार हो रही वर्षा से लबालब हो गई। इससे बोटिंग का लुत्फ उठाने वाले सैलानियों की रौनक बढ़ गई है। प्रतिदिन काफी संख्या में सैलानी बोटिंग का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले पांच दशक में पहली बार झील में इतना पानी आ गया जिससे झील पूरी तरह लबालब हो गई है। यह प्राकृतिक झील है। वर्षा न होने के कारण सूख गई थी, जिससे सैलानी मायूस थे। पिछले कुछ दिनों के दौरान लगातार हुई वर्षा ने न केवल झील की रौनक बढ़ा दी बल्कि सैलानियों के आने से सुना पड़ा टूरिस्ट कॉप्लेक्स दमदमा भी गुलजार दिखने लगा है। जिले में बोटिंग के लिए पर्यटकों का पसंदीदा झील दमदमा है।

    साइबर सिटी गुरुग्राम से मात्र 17 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ी की गोद में बसे गांव दमदमा में सारस पर्यटक स्थल है। पर्यटक स्थल के समीप झील बनी है, जिसमें बोटिंग करने के शौकीन लोग आते हैं। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के सैलानियों के लिए दमदमा झील बोटिंग के लिए पसंदीदा झील मानी जाती है।

    खासकर वर्षा के दिनों में यहां सैलानी बोटिंग का खूब लुत्फ उठाते हैं। झील में अरावली पहाड़ी के वर्षा का पानी का इकट्ठा होता है। तीन ओर से अरावली पहाड़ी से घिरा पर्यटक स्थल की झील की रौनक सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

    गुरुग्राम शहर से बोटिंग करने के पहुंचे दीपक तोमर, कैलाश, देवकरण, युद्धवीर, मोनिका, रश्मि, देवी, सुजाता ने बताया की उनको बरसात के मौसम में बोटिंग करने का शौक है। जब भी इस झील में पानी लबालब भर जाता है, बोटिंग करने अपने साथियों के साथ आते हैं। साल में पांच-छह बार तो आते ही हैं।

    ऐसा ही कहना था नोएडा से अपने दो दोस्तों के साथ बोटिंग करने पहुंचे कृष्ण और देव का। उन्होंने बताया की घर के नजदीक दमदमा झील से अच्छी कोई पर्यटक स्थल नहीं है। बोटिंग का शौक रखते हैं। जब भी आफिस से छुट्टी मिलती है। बोटिंग करने पहुंच जाते हैं।

    पर्यटकों का रखा जाता है विशेष ध्यान

    सारस पर्यटक स्थल के मैनेजर सुनील शर्मा बताते हैं की गर्मी में कांप्लेक्स उजाड़ सा दिखता था। पर्यटक बहुत कम आते हैं, लेकिन कई दिनों से हो रही वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया है। झील में पानी भर जाने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

    विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है। झील में पानी आते ही पर्यटकों का रुझान बढ़ जाता है। दो पेडल बोटिंग का 150 रुपये तथा चप्पू नाव में बोटिंग करने का 200 रुपये किराया लिया जाता हैं।