गुरुग्राम में बारिश से छत गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत; पति गंभीर रूप ये घायल
गुरुग्राम में लगातार बारिश के कारण बादशाहपुर के टिकरी गांव में एक दुखद हादसा हुआ। एक कच्चे घर की छत गिरने से मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि छत बारिश के कारण कमजोर हो गई थी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में दो तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण मंगलवार रात बादशाहपुर के टिकरी गांव में कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर छत गिर गई। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। उनके पति का इलाज दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा है।
बुजुर्ग महिला की पहचान 60 वर्षीय महादेवी के रूप में की गई। वह टिकरी गांव में कई सालों से अपने पति श्याम लाल के साथ रह रही थीं। मंगलवार रात खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सो रहे थे।
इसी दौरान भरभराकर छत गिर गई। पुलिस के अनुसार उनके घर की छत कच्ची बनी हुई थी। वर्ष के कारण कमजोर हो गई और गिर गई। पुलिस ने बताया कि उस दौरान घर में और कोई नहीं था।
आसपास के लोगों की मदद से दोनों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं श्यामलाल को सफदरजंग रेफर कर दिया गया।
तीसरी मंजिल के छज्जे से पैर फिसलने से गिरी महिला, मौत
दूसरी ओर सेक्टर-पांच थाना के अशोक विहार फेज-तीन स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे से गिरने से मंगलवार शाम एक महिला की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वर्षा होने से छज्जा गीला हो रखा था और महिला पैर फिसलने से नीचे आ गिरी।
महिला की पहचान अशोक विहार फेज-तीन की रहने वाली 59 वर्षीय मीनू सिंह के रूप में गई। वह अपने पति व चार बच्चों के साथ रहती थीं। महिला के पति जीआर सिंह व बेटा जितेंद्र कुमार दोनों डाक्टर हैं। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर वह कुछ काम से मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर थीं। इसी दौरान वह नीचे गिर गईं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।