यमुना नदी के उफान से नजफगढ़ ड्रेन का पानी बैक, साइबर सिटी में बिजली संकट की आशंका
गुरुग्राम में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बिजली संकट गहरा सकता है। नजफगढ़ ड्रेन का पानी दौलताबाद के हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के सबस्टेशनों में घुस गया है जिससे बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा मंडरा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो शहर का आधा हिस्सा अंधेरे में डूब सकता है। अधिकारी जलभराव रोकने के लिए मिट्टी के कट्टों का उपयोग कर रहे हैं।

महावीर यादव/संजय गुलाटी, गुरुग्राम (बादशाहपुर)। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से अब बिजली की भी समस्या गहराने वाली है। दरअसल, यमुना नदी में उफान के कारण नजफगढ़ ड्रेन का पानी बैक मार गया है।
इससे साइबर सिटी की कई सोसाइटीज में स्थिति विकराल हो गई है। दौलताबाद गांव में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPNL) के 400 केवीए और 220 केवीए सबस्टेशनों में भी पानी घुस गया है। नतीजतन, बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा बढ़ गया है।
हालांकि, निगम अधिकारियों का दावा है कि अभी तक बिजली आपूर्ति पर असर नहीं पड़ा है। दौलताबाद सबस्टेशन शहर के करीब आधे हिस्से को बिजली प्रदान करते हैं। यदि जलभराव के कारण आपूर्ति बाधित होती है, तो आधा शहर अंधेरे में डूब सकता है।
अधिकारियों के अनुसार, सबस्टेशन में बढ़ते जलस्तर को रोकने के लिए मिट्टी के कट्टों का उपयोग किया जा रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- रोहिणी हत्याकांड को दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में सुलझाया, अधूरे नंबर प्लेट से आरोपियों को खोज निकाला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।