Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gurugram: श्मशान प्रबंधन की लापरवाही से चली गईं 5 जानें, दीवार कमजोर है...कई बार की गई थी इसकी शिकायत

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 11:46 AM (IST)

    श्मशान स्थल हादसे ने शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जिस तरह से दीवार गिरी है उससे साफ है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था। मोक्ष ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gurugram: श्मशान प्रबंधन की लापरवाही से चली गईं 5 जानें

    विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। श्मशान की दीवार आठ फीट की है। इसी दीवार के सहारे यहां पर 20 फीट की ऊंचाई तक कई सौ कुंटल लकड़ियां रखी हुई थीं। बार-बार लकड़ियां रखे जाने और उनकी धमक से दीवार कमजोर हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसपास के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत शवदाह गृह प्रबंधन से भी की थी, लेकिन प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आखिरकार इस लापरवाही से पांच लोगों की जान चली गई।

    बताया जाता है कि शवदाह गृह का कामकाज राजू शर्मा देखते हैं। इस हादसे में मृत तान्या के परिवारवालों ने चीख-चीखकर अपनी पीड़ा और प्रबंधन की लापरवाही बयां की।

    उन्होंने कहा कि दीवार कई महीनों से हिल रही थी। डेढ़ महीने पहले उन्होंने इसकी शिकायत प्रबंधन से की थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। इसके बाद भी कई बार उनसे दीवार को ठीक कराने के लिए कहा गया था।

    वहीं आसपास के कई अन्य लोगों ने भी शवदाह गृह प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी जब यहां पहुंची तो उनके सामने भी लोगों ने इसकी शिकायत की।

    इस पर डीसीपी वेस्ट करण गोयल ने कहा है कि शिकायत आने के बाद प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में जानकारी लेने के लिए शवदाह गृह प्रबंधन का काम देख रहे राजू शर्मा को कई बार काल किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच आता रहा।

    गुरुग्राम में पहले भी हुए हैं इस तरह के हादसे

    • 5 मार्च 2024 को साउथ सिटी एक में बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से चार श्रमिक दब गए थे। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हो गए थे।
    • 5 फरवरी 2024 को खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-81 में बंगाली मार्केट के पास नखड़ौला से नवादा तक सड़क निर्माण के लिए बैकहो लोडर से चल रही खोदाई के दौरान उसका पंजा लगने से पड़ोस में खड़ी दीवार पीछे छुग्गी के ऊपर ढह गई थी। इस हादसे में झुग्गी के अंदर सो रहे पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
    • 25 दिसंबर 2023 को सेक्टर 15 जगन्नाथ मंदिर के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया था। यहां अचानक से दीवार गिर गई और नीचे बेसमेंट में काम कर रहे पांच श्रमिक मलबे में दब गए थे। इसमें एक की मौत हो गई थी।
    • 13 जून 2023 को पटौदी थाना क्षेत्र के गांव दराबपुर में मनरेगा के तहत काम करने के दौरान मिट्टी की दीवार ही अचानक ढह गई थी। इस हादसे में गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और चार महिलाएं घायल हुई थीं।
    • 3 अक्टूबर 2022 को उद्योग विहार में दीवार गिरने से तीन श्रमिक मलबे के नीचे दब गए थे। इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई थी। यह हादसा पुरानी इमारत को तोड़ते हुए हुआ था।