Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के टिकली गांव में बारिश से कच्ची छत गिरी, 60 वर्षीय महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 12:20 PM (IST)

    गुरुग्राम के टिकली गांव में लगातार बारिश के चलते एक घर की छत गिरने से 60 वर्षीय महिला महादेवी की मृत्यु हो गई। उनके पति श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार कच्ची छत बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और दंपति कमरे में सो रहे थे तभी वह गिर गई।

    Hero Image
    छत गिरने से एक 60 वर्षीय महिला महादेवी की मौत हो गई।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जनपद में दो तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा के कारण बादशाहपुर के टिकली गांव में मंगलवार रात छत गिरने से एक 60 वर्षीय महिला महादेवी की मौत हो गई। छत के मलबे में दबने से उनके पति श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार टिकली गांव में बुजुर्ग दंपति रह रहे थे। उनके घर की छत कच्ची बनी हुई थी। वर्ष के कारण वह कमजोर हो गई थी। आखिरकार मंगलवार रात छत गिर गई। उस दौरान दंपति कमरे में सो रहे थे। घर में और कोई नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।