Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाओस में चीनी कॉल सेंटर से ठगी मामले में चार और गिरफ्तार, सैलरी और कमीशन पर रखे थे कर्मचारी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 12:05 PM (IST)

    कंबोडिया और लाओस में चीनी कॉल सेंटर से जुड़े ठगी मामले में गुरुग्राम साइबर पुलिस ने चार और लोगों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपित लाओस में शिवा के साथ साइबर ठगी करते थे और सैलरी व कमीशन पर काम करते थे। पुलिस के अनुसार लाओस में 60 हजार से ज्यादा लोग इस तरह की ठगी में शामिल हैं जिनमें भारतीय पाकिस्तानी और अफ्रीकी नागरिक शामिल हैं।

    Hero Image
    गुरुग्राम साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। लाओस से चाइनीज कॉल सेंटर से ठगी करने के मामल में गुरुग्राम साइबर पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और एक अन्य युवक शामिल है। लुधियाना से बीते दिनों पकड़े गए आरोपित शिवा से पूछताछ में इनकी जानकारी मिली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद एक सितंबर को गुरुग्राम साइबर पुलिस ने इन्हें लुधियाना से गिरफ्तार किया। ये सभी शिवा के साथ ही लाओस में साइबर ठगी करते थे। 14 अगस्त को पांचों लोग एक साथ भारत आए थे। गुरुग्राम के एक व्यक्ति से 36 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच के दौरान इन सभी आरोपितों की गिरफ्तारियां हुई हैं।

    पुलिस ने इनसे पहले खाता धारक और खाता बेचने वाले आठ लोगों को पकड़ा था। हाल में पकड़े गए शिवा समेत पांचों अन्य आरोपित लाओस से ठगी करने में शामिल रहे। शिवा के भाई मानव के खाते में इस ठगी के 50 हजार रुपये गए थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शिवा व इन लोगों के संगठन के बारे में जानकारी मिली थी।

    पूछताछ में यह भी पता चला है कि लाओस में 60 हजार से ज्यादा लोग ठगी कर रहे हैं। इनमें भारतीय, पाकिस्तानी और अफ्रीकन नागरिक शामिल हैं। इन्हें ठगी के बदले सैलरी और कमीशन दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- कंबोडिया के लाओस में चीनी काॅल सेंटर से भारत में करता था ठगी, लुधियाना आने पर गिरफ्तार

    comedy show banner