Padma Awards-2026 के लिए Nominations की शुरुआत, जानिए कब तक किया जा सकता है आवेदन
गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित होने वाले पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त है और यह केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। उपायुक्त अजय कुमार ने समाज के कमजोर वर्गों और निस्वार्थ सेवा करने वालों में से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने का आग्रह किया है।

वि. गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है। नामांकन या अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी।
नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) का, जिसमें आवेदन करने वाले व्यक्ति के संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि महिलाओं, कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों और समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी।
इनमें से प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे, जिनकी उत्कृष्टता वास्तव में सम्मान की हकदार है।
यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।