Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजनगर-जमालपुर सड़क पर गड्ढे बने हादसों की वजह, मंत्री ने दिया मरम्मत का आश्वासन

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:41 AM (IST)

    ताजनगर फ्लाईओवर से जमालपुर चौक तक सड़क की खराब हालत ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाएं बढ़ गई ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ताजनगर फ्लाईओवर से जमालपुर चौक तक सड़क निर्माण की तैयारी।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    संवाद सहयोगी, फरुखनगर। गांव ताजनगर फ्लाईओवर से जमालपुर चौक तक सड़क निर्माण नहीं होने से ताजनगर के ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरपंच शिवताज सहित ग्रामीण लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मिलकर समस्या रखी है। मंत्री ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है।

    बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने इस सड़क के नवनिर्माण का कार्य करने की मांग उठाई थी। इसके बाद विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री रणबीर गगवा को पत्र लिख कर इस सड़क को बनाने के लिए आग्रह किया है बावजूद उसके इस सड़क की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। ऐसे में आए दिन इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं।

    इसके अलवा सड़क के नवनिर्माण के लिए ग्रामीण पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर को भी कई बार शिकायत दे चुके हैं। एनएच 352 से ताजनगर फ्लाईओवर तक की सड़क फरुखनगर तक वाली परियोजना में बननी थी लेकिन उसको छोड़ दिया गया जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इसके अलावा जमालपुर का गंदा पानी ताजनगर में रोड क्रॉस करके आ रहा है उसे बंद करवाया जाए। जिसके कारण पूरी सड़क पर दोनों तरफ पानी भर जाता है और दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आसपास में दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। जब इस सड़क से वाहन निकलते है तब सड़क पर जमा गंदा पानी दुकानों तक जाता है।

    विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि इस बारे में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह को पत्र लिखा हुआ है। इससे पहले विधानसभा में मुद्दा उठाया था उम्मीद है। जल्दी ही इस सड़क का नवनिर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 31वीं खाटू श्याम पैदल महायात्रा का भव्य शुभारंभ, श्याममय हुआ शहर