'केंद्र और हरियाणा की BJP सरकार लोकतंत्र पर कर रही कुठाराघात' दुष्यंत बोले- दबाई जा रही किसान और युवा की आवाज
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नलवा में कार्यकर्ताओं की बैठक में 7 दिसंबर को जुलाना में पार्टी के स्थापना दिवस आयोजन के निर्देश दिए। चौटाला ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है और विभिन्न वर्गों की आवाज दबाई जा रही है। जुलाना रैली में भारी जनसंपर्क 2029 में सत्ता परिवर्तन की तैयारी का संकेत देगा।

जागरण संवाददाता, हिसार। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नलवा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में 7 दिसंबर को जुलाना में आयोजित होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। चौटाला ने कहा केंद्र व हरियाणा में भाजपा सरकार लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही हैं। हालात ऐसे कि किसान, कमेरे और युवा वर्ग की आवाज दबाई जा रही है। हर वर्ग मौजूदा सरकारों की नीतियों से पूरी तरह आहत है। उन्होंने कहा कि जुलाना रैली में लाखों की संख्या में पहुंचने वाले युवा, बुजुर्ग, माता व बहनें 2029 में सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखेंगे।
नीतियों को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश
दुष्यंत चौटाला ने बैठक में हलके के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान व आमजन का लगातार शोषण किया जा रहा है। प्रदेश के अन्दर आज किसान का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मंडियों में पड़ी मूंग की फसल कम दामों में आढ़तियों को बेचने को मजबूर हैं।
प्रदेश में संगीन अपराध चरम सीमा पर हैं, आमजन हो या व्यापारी सभी में खौफ का माहौल है। प्रदेश का युवा मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण बदलाव चाहता है। रोजगार मिलने की बजाए लाठियां खानी पड़ रही हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद में ही उलझे हुए हैं। विपक्ष की भूमिका भी जजपा निभा रही है। इस मौके पर नलवा अध्यक्ष राजेश झाझाडिय़ा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मास्टर ताराचंद, पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी, सत्यवान बिचपड़ी, जिला प्रवक्ता रवि आहूजा व सुनील रावत व जजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भागबीर बेनीवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
इन्हें किया गया नियुक्त
नलवा हलके की कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेश झाझड़िया, रावलवास खुर्द के छबीलदास, वरिष्ठ उपाध्यक्षों में गुरपेज सिंह, सुमीत भार्मा, लुदास के बिरसा राम व दाहिमा के ईश्वर सिंह, उपाध्यक्षों में दरिया सिंह, पवन सूरा, डा. दलबीर, सतबीर सिंह, रूपबीर, कुलबीर, रिछपाल सिंह, मेवा सिंह, रामस्वरूप, बनवारी लाल, हरफूल सिंह व बनीसिंह शामिल हैं। नलवा हलका प्रधान में रामकुमार जाखड़, अनिल पंवार, बलजीत सिंह, प्रवीन, हनुमान भार्मा, सुरेंद्र सूरा, जगजीत सिंह, राजवीर बेनीवाल, होशियार सिंह ढाका, सूरजमल, रामकुमार, धनसिंह, रणबीर काजला, ओमप्रकाश, प्रेम सूरा, हरिसिंह मुंड, रणवीर, श्योनंद नियुक्त किए गए हैं। प्रधान महासचिव पदों के लिए भजनलाल, प्रदीप नेहरा, पिरथी सिंह, ईश्वर सिंह तथा महासचिव पद पर अनूप लेगा, बलजीत सिंह, प्रदीप मलिक, सुरेंद्र वर्मा, वेदप्रकाश, धनसिंह, रणवीर व महेंद्र सिंह शामिल हैं। नलवा हलके से ही सचिव पद के लिए उमेद गढवाल, प्रदीप नेहरा, सुनील देवां, सुभाष सैन, सोहन सिंह, श्रीचंद, ईश्वर सिंह, किताब सिंह, साधूराम व महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव पद के लिए रवि गढवाल व सुखबीर तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र शर्मा व महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।