हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जियो-फेसिंग प्रणाली, इस एप के जरिए होंगे काम
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जियो-फेसिंग उपस्थिति प्रणाली की घोषणा की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा द्वारा विकसित यह प्रणाली जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देगी। कर्मचारियों को जियोफेस्ड अटेंडेंस एचआरवाई एप डाउनलोड करना होगा। वेतन का वितरण जियो-फेंसिंग सिस्टम के डेटा पर आधारित होगा।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जियो-फेसिंग आधारित उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली लागू करने की घोषणा की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) हरियाणा द्वारा विकसित यह नई प्रणाली प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बनाई गई है।
कर्मचारियों को 'जियोफेस्ड अटेंडेंस एचआरवाई' एप डाउनलोड करना होगा, जो गूगल प्ले स्टोर (एंड्राइड के लिए) और एपल एप स्टोर (आइओएस के लिए) से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
इस नई पहल के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन का वितरण पूरी तरह से जियो-फेंसिंग सिस्टम के डेटा पर आधारित होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।