हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, 17 जिलों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; गुरुग्राम सबसे ठंडा
शनिवार को पश्चिमी हवाओं के चलते हरियाणा के 17 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। किसानों को रबी की फसल की बिजाई जारी रखने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के 17 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, गुरुग्राम सबसे ठंडा।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में शनिवार को दोपहर के समय पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद 17 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान सात डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
वहीं, नारनौल का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और हिसार का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी विभाग से मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी दो दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 18 व 21 नवंबर को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।
इससे पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। 19 नवंबर को पंजाब से सटे जिलों में आंशिक बादलवाई होगी। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। रबी की फसलों के लिए यह समय उपयुक्त है। इनकी बिजाई जारी रखें व अन्य फसलों की सिंचाई करते रहें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।