हिसार: खेत में रखवाली करते किसान को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत
हांसी के जमावड़ी गांव में एक किसान रामेश्वर, जो खेत की रखवाली कर रहा था, सीने में दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामेश्वर परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है।
-1763230222521.webp)
हिसार: खेत में रखवाली करते किसान को दिल का दौरा। सांकेतिक फोटो
संवाद सहयोगी, हांसी। खेत में रखवाली के लिए गए एक किसान की सीने में दर्द होने से मौत हो गई। जब परिवार के लोगों को इस बारे पता चला तो वे उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवारजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई है।
शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार जमावड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय किसान रामेश्वर शुक्रवार रात को खेत की रखवाली के लिए अपने खेत गया था। जहां सीने में सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्वजनों और आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें तुरंत हांसी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने चेकअप के बाद रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। रामेश्वर अपने परिवार के मुखिया और घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि रामेश्वर शांत स्वभाव के और मेहनती किसान थे, जो हमेशा सबके दुख-सुख में साथ खड़े रहते थे। उनकी अचानक मौत से गांव में भी गहरा दुख व्याप्त है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।