Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बाढ़ का खतरा टला... मुश्किल अभी कम नहीं, पढ़ें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 08:02 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना है जिसके बाद 20 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है और सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। 17 से 19 सितंबर के बीच जीटी बेल्ट क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जिसके बाद मानसून की सक्रियता कम हो जाएगी।

    Hero Image
    हरियाणा में मानसून की विदाई जल्द, तीन दिन बूंदाबांदी का अनुमान। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं 20 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता समाप्त हो जाएगी। विभाग इसे मानसून की विदाई मान रहा है। ऐसे में कह सकते हैं कि तीन दिन बूंदाबांदी के बाद 20 सितंबर से मानसून हरियाणा के अधिकतर हिस्सों से विदाई ले लेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले चरण में हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी जिलों से मानसून की विदाई होगी। यह पिछले कुछ सालों से जल्दी है। कारण है कि राजस्थान से मानसून की विदाई होने के बाद यह क्षेत्र उससे अछूता नहीं है।

    इस वर्ष के मानसून सीजन की बात करें अबके खूब वर्षा हुई है। सोमवार तक 39 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड हुई है। वर्ष 2024 में पूरे मानसून के दौरान सामान्य से पांच प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 19 के बाद दो से तीन दिन लगातार वर्षा नहीं होती है तो उसे मानसून की विदाई माना जाता है।

    17 से 19 तक जीटी बेल्ट के क्षेत्र में वर्षा की संभावना

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ श्रीगंगानगर, रोहतक, सियोनी व राजनंदगांव होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। ऐसे में 17 से 19 सितंबर के दौरान बनी है। इससे अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं -कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 20 सितंबर के बाद एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मानसून की सक्रियता में कमी आएगी।

    28 जून को ली थी एंट्री, तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा

    मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में हरियाणा में मानूसन की आधिकारिक एंट्री 28 जून की है। इसके बाद इसकी सक्रियता बेहतर रही। विदाई के अंतिम दौर में मानसून ने पिछले तीन वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अकेले हिसार में 700 एमएम वर्षा अधिक दर्ज की गई।

    ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद, सिरसा में दो दिन और मौका

    मानसून सीजन में हुई अधिक वर्षा के कारण फसलों के नुकसान- मुआवजा के लिए खुला क्षतिपूर्ति पोर्टल सोमवार से बंद हो गया। हालांकि सिरसा में जिला प्रशासन ने इसमें 17 सितंबर तक किसानों को फिर मौका दिया है। अन्य जिलों के डीसी आज इस बारे में निर्णय लेंगे।

    इन जिलों में आज वर्षा की संभावना

    पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व जींद।