Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा में रात को हिसार-गुरुग्राम में सबसे ज्यादा ठंडक, उत्तर पश्चिमी हवाओं से आएगी न्यूनतम तापमान में गिरावट

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 08:19 PM (IST)

    हरियाणा में रात के समय हिसार और गुरुग्राम सबसे ठंडे स्थान रहे। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। लोगों को ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    Hero Image

    हिसार और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री तक पहुंच गया।

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार को हिसार और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा है। तापमान 15.7 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार मौसम विज्ञानियों ने उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात धीरे-धीरे ठंडी हो रही है। दीपावली के बाद रातें ज्यादा ठंडी होनी शुरू हो जाएगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्क्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    देश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    जिला              न्यूनतम        अधिकतम
    अंबाला             20.9           32.5
    फरीदाबाद         18.8            31.7
    गुरुग्राम            15.7            31.2
    हिसार              15.7            32.9
    करनाल            17.2            32.2
    नारनौल           16.4             30.2
    पानीपत           18.1             30.9
    रोहतक            19.2             29.3
    सिरसा            17                31.8