Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Flood: टूट रहे तटबंध और सात लोग बहे, 2748 गांव-खेत लबालब; यमुना सहित इन नदियों का वेग नहीं हो रहा शांत

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 11:29 PM (IST)

    हरियाणा में भारी वर्षा और नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है जिससे 2748 गांव प्रभावित हुए हैं। कई नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं जिससे फसलें और संपत्ति खतरे में हैं। अंबाला में टांगरी नदी में नहाते समय पांच बच्चे बह गए। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

    Hero Image
    यमुना सहित इन नदियों का वेग नहीं हो रहा शांत। फोटो जागरण

    जागरण टीम, हिसार/पानीपत। हरियाणा में हालिया वर्षा और नदियों के उफान ने राज्य के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इस आपदा ने 2,748 गांवों को प्रभावित किया है। 11 शहरों व 72 कस्बों में भी कई कालोनियों में जलभराव है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनियों के अनुसार, कई नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। इससे फसलें और संपत्ति दोनों ही संकट में हैं। बाढ़ में हादसे भी बढ़ रहे हैं। अंबाला के टांगरी नदी में नहाते समय पांच बच्चे बह गए, जिनमें से चार को बचा लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है। इसके अलावा, दुखेड़ी गांव में भी दो लोग बरसाती नाले में बह गए हैं।

    प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फरीदाबाद में यमुना नदी और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके अलावा, कैथल और सिरसा में घग्गर नदी भी ओवरफ्लो हो गई है। सोनीपत, करनाल और यमुनानगर में भूमि कटाव की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में बारिश की संभावना बनी हुई है। भिवानी, हिसार, पानीपत, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बारिश हो चुकी है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। कुरुक्षेत्र में बीबीपुर चैनल की एक दीवार टूट गई है, जिससे 6,500 एकड़ में खड़ी फसल के जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है।

    कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। जलबेहड़ा में बीबीपुर चैनल की दीवार टूटने से फसल के डूबने का खतरा बढ़ गया है। सिरसा के अहमदपुर में भी एक बांध टूट गया है, जिससे खेतों में पानी भर गया है। सिरसा में बचाव कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर पानी में गिर गया, लेकिन ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    चरखी दादरी जिले के पिचोपा खुर्द में माइनर टूटी है। विस अध्यक्ष कल्याण ने दिया एक माह का वेतन बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है।

    उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे कम से कम एक दिन से लेकर एक माह तक का वेतन सहायता राशि के तौर पर दान करें ताकि बाढ़ पीड़ितों को अधिक से अधिक सहायता मिल सके।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ के समय राजनीति न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर इस संकट का सामना करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि 1,69,738 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन किया है। ट्रेन लगातार चौथे दिन भी प्रभावित दिल्ली में यमुना के उफान का असर रेलवे पर भी पड़ा है।

    लगातार चौथे दिन जिसके कारण कई ट्रेनें लेट हो रही हैं। यात्रियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को अब दिल्ली होकर नहीं भेजा जाएगा। अब इसे सहारनपुर, मेरठ, खुर्जा, अलीगढ़ वाले रूट से चलाया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner