Haryana Mausam: हरियाणा में 3 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगी बादलवाई; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट
हरियाणा में 3 अप्रैल से मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और बादलवाई शुरू होगी। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी लेकिन अब इसमें कमी आने की संभावना है। हिसार में न्यूनतम तापमान 12.1 अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वातावरण में नमी की संभावना जताआ गई है।

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में परिवर्तन के साथ ही मंगलवार को तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। रात और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रही है। वहीं तीन अप्रैल से अब नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने तापमान में फिर से बदलाव हो सकता है। इसका प्रभाव दो दिन तक रहेगा। प्रदेश के हिसार का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
तीन अप्रैल से फिर होगा मौसम में बदलाव
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तीन अप्रैल के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा। वातावरण में नमी होने के साथ ही हवाएं बदलने से आंशिक बादलवाई शुरू होगी। वहीं पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में बिजली हुई महंगी, अब इतने रुपये देने होंगे प्रति यूनिट; जानिए आपके बिल पर कितना पड़ेगा असर?
पिछले दिनों ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास पहुंच गया था जो फिर से बढ़ कर मंगलवार को 35 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के चलते तापमान के कम होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ का इफेक्ट दिखाई देगा।
हिसार का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री तक पहुंचा
प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में) जिलान्यूनतमअधिकतम अंबाला में न्यूनतम तापमान 18, अधिकतम तापमान 33.5, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 14, अधिकतम तापमान, 34 हिसार में न्यूनतम तापमान 12.1, अधिकतम तापमान 35.3 करनाल में न्यूनतम तापमान 10.8, अधिकतम तापमान 33.4 कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 12.5, अधिकतम तापमान 32.4 पानीपत में न्यूनतम तापमान 13.3, अधिकतम तापमान 32.7 रोहतक में न्यूनतम तापमान 16.8, अधिकतम तापमान 34.9, सिरसा में न्यूनताम तापमान14, अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है।
दिल्ली में तापमान में इजाफा दर्ज
वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो मौसमी उतार- चढ़ाव के बीच दिल्ली में राहत का दौर अब खत्म हो गया है। तापमान में इजाफा होने लगा है तो गर्मी भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार तक दिन का तापमान 40 डिग्री पार कर जाने की संभावना है।
साफ आसमान और दिन भरी खिली रही तेज धूप के बीच मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री दर्ज किया गया।
पीतमपुरा रहा सबसे गर्म इलाका
हवा में नमी का स्तर 68 से 15 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 20.4 के लिहाज से पीतमपुरा सबसे गर्म इलाके रहा।
यह भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली में गर्मी का कहर, अगले हफ्ते से चढ़ेगा पारा; मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।